Ibn news Team DEORIA
दिनेश गुप्ता

भाटपार रानी देवरिया स्थानीय स्थानीय थाना परिसर में छठ पूजा को शांति में तरीके से संपन्न करने के लिए थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार राय के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुआ , इस कमेटी के बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार राय ने उपस्थित सभी लोगों को बताया कि छठ महापर्व को शांति में तरीके से संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन एलर्ट है , उन्होंने क्या अभी बताया कि आप सभी लोग छठ माता के स्थान पर तालाब पोखरा नदी या अन्य अर्घय देने वाले संसाधन को चारों तरफ से बॉस या अन्य से इसका घेरा बंदी कर दें जिससे कोई अप्रिय घटना न घटित होने पाए महिलाओं को अर्घय देने के लिए उचित व्यवस्था कर दें जिससे भर्ती महिलाओं को कोई परेशानी न होने पाए । छठ घाट पर बच्चों को घाट के किनारे न जाने दें आदि अनेको प्रकार के सुरक्षा के इंतजाम थानाध्यक्ष के द्वारा बताया गया । उक्त अवसर पर उपनिरीक्षक दुर्गेश बरनवाल , उपनिरीक्षक नंदकिशोर राय, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता सभासद राजेश कुमार गुप्ता सलीम अंसारी सभासद मोनू सिंह सभासद सुरेंद्र चौहान व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री देवेश गुप्ता आदि अनेकों लोग पीस कमेटी की बैठक में उपस्थित रहे ।