Breaking News
WhatsApp Image 2026 11 05 at 10.32.19 PM

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान से भाजपा सरकार को घेरेंगे:बृजेन्द्र सिंह

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह ने बुधवार को फरीदाबाद सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से जिलेभर में व्यापक स्तर पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

पत्रकार वार्ता की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की।इस दौरान पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि वोट केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक की लोकतांत्रिक ताकत और संवैधानिक अधिकार है। इस अधिकार की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि वोट बचाओ.देश बचाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले के गांवों और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।अभियान के अगले चरण में आगामी 25 नवंबर को गांव चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उन्हें मतदान प्रक्रिया,मतदाता सूची और अपने मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।

पूर्व सांसद ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा,जब हर नागरिक अपने मताधिकार के प्रति सजग होगा और चुनावी प्रक्रिया में उसकी भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभियान को केवल राजनीतिक कार्यक्रम तक सीमित न रखें,बल्कि इसे जन अधिकारों की रक्षा का व्यापक आंदोलन बनाएं। जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और आम नागरिक को जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जिले के प्रत्येक गांव और वार्ड तक पहुंचकर लोगों को उनके मताधिकार के महत्व से अवगत कराएंगे। कौशिक ने कहा कि 25 नवंबर से आयोजित होने वाली गांव चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भूमिका और जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक के अलावा डा.सौरभ शर्मा,पूर्व पार्षद अनिल शर्मा,रेनू चौहान,विनोद कौशिक,मुकेश डागर,वीरेन्द्र चंदीला,राकेश चपराना,सुन्दर नेता,विकास फागना,एन.के.शर्मा,दिनेश शर्मा,मोहसिन खान,सुनीता फागना,सरला भमोत्रा,गौरव ढींगड़ा,गंगाराम तेवतिया,कालू पहलवान,हेम लता शर्मा,उपकार सिंह,प्रेम यादव,सुरेश बेनीवाल,गुरनाम सिंह,राजेन्द्र मलिक,वरूण श्योकंद,सुरेश डागर सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261029 WA0008

विश्व स्ट्रोक दिवस पर एकॉर्ड अस्पताल ने शुरू की जीवन रेखा स्ट्रोक हेल्प लाइन नंबर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:स्ट्रोक के मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के …