Breaking News

भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन की तहसील इकाई की एक किसान मासिक पंचायत का आयोजन संपन्न

भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन की तहसील इकाई की एक किसान मासिक पंचायत का आयोजन संपन्न
नानपारा आज दिनांक 25.09.2018 को भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन नानपारा तहसील इकाई की एक किसान मासिक पंचायत का आयोजन तहसील मुख्यालय नानपारा में किया गया जिसकी अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष युवा पती राम चौधरी ने किया और संचालन तहसील अध्यक्ष दधीच कुमार श्रीवास्तव एवं राम प्रसाद उपाध्याय ने किया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कृष्ण कुमार साहू वरिष्ठ किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे पंचायत में संगठन के जिला अध्यक्ष ने किसानों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं का गहन समीक्षा करते हुए विचार विमर्श किया तथा एक ज्ञापन मांग पत्र उपजिलाधिकारी नानपारा को इस आशय से कड़े शब्दों में सौंपते हुए कहा कि पूर्व में दिए गए ज्ञापन एवं वर्तमान में दिए जा रहे ज्ञापन को लेकर 1 सप्ताह के अंदर समाधान कराने का कष्ट करें अन्यथा भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन अपने कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगा इसके लिए चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े दिया जाएगा|
ज्ञापन में बिजली पानी किसानों के कर्ज गन्ने का भुगतान डीजल पेट्रोल की बढ़ती हुई कीमतों आदि विभिन्न समस्याओं को लेकर उप जिला अधिकारी को अवगत कराते हुए समाधान की मांग की गई बैठक में तहसील प्रभारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा राम प्रसाद उपाध्याय केशव राम शर्मा सहज राम भारती साजन कुमार मुन्नी यादव सिपाही लाल वर्मा साकिर खान मंजू देवी मुन्नी देवी कुन्नी देवी बाबा दिन गौतम सुनील कुमार राम गोपाल गोली राम अनूप कुमार मिश्रा तीरथ राम राम मनोहर शंभूनाथ गुप्ता आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे |

रिपोर्ट अनूप मिश्रा ibn24x7news बहराइच

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *