Breaking News
IMG 20261018 WA0010

एनआईटी फरीदाबाद का स्थापना दिवस शहर के इतिहास और विकास यात्रा से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है:डॉ.राजेश भाटिया 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर,महाबीर दल,मार्केट नंबर-1 एवं पंजाबी सभा की ओर से दशहरा मैदान में तैयार की गई लंका में आज एनआईटी फरीदाबाद का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़खल के विधायक धनेश अदलक्खा ने केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा की।

विधायक धनेश अदलखा ने एनआईटी फरीदाबाद के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की उन्नति,खुशहाली और निरंतर विकास की कामना की।उन्होंने कहा कि फरीदाबाद का औद्योगिक एवं सामाजिक क्षेत्र में विशेष महत्व है।

शहर की प्रगति में यहां के नागरिकों,सामाजिक संस्थाओं और धार्मिक संगठनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मंदिर संस्था के प्रधान डॉ.राजेश भाटिया ने कहा कि एनआईटी फरीदाबाद का स्थापना दिवस शहर के इतिहास और विकास यात्रा से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। फरीदाबाद ने वर्षों में औद्योगिक,सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

ऐसे अवसर हमें अपने शहर की उपलब्धियों पर गर्व करने और इसके उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर महाबीर दल सदैव धार्मिक परंपराओं के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करता रहा है।

पंजाबी सभा,फरीदाबाद के प्रधान राजकुमार वोहरा ने कहा कि शहर के स्थापना दिवस जैसे अवसर नागरिकों में आपसी भाईचारे,एकता और अपने शहर के प्रति अपनत्व की भावना को मजबूत करते हैं। फरीदाबाद हम सभी की कर्मभूमि है और इसकी तरक्की एवं प्रतिष्ठा बढ़ाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने एनआईटी फरीदाबाद के स्थापना दिवस पर सभी शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शहर की निरंतर उन्नति और समृद्धि की कामना की। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर महाबीर दल, मार्केट नंबर-1 एवं पंजाबी सभा द्वारा धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाता है।

इसी कड़ी में दशहरा मैदान में लंका के निर्माण के दौरान एनआईटी फरीदाबाद का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और शहर की खुशहाली एवं विकास की कामना की।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261018 WA0001

पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधे लगाना अति आवश्यक:अजय गौड़

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा और सुशासन …