फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी के लिए विभिन्न जिलों के क्लस्टर में AICC ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं।
इसी क्रम में फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन सिंगला को पार्टी ने AICC ऑब्जर्वर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी.वेणुगोपाल द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,कांग्रेस अध्यक्ष ने विभिन्न जिलों के क्लस्टर के लिए AICC ऑब्जर्वर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
ये ऑब्जर्वर ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’अभियान की निगरानी करेंगे। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। लखन सिंगला की नियुक्ति को हरियाणा के कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपकर संगठन में उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका पर भरोसा जताया है।
AICC ऑब्जर्वर के रूप में उनकी भूमिका अभियान से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी करने और संगठनात्मक स्तर पर समन्वय स्थापित करने की होगी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस मतदाता सूची की पारदर्शिता,मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है।
लखन सिंगला को AICC ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने से फरीदाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनकी नियुक्ति को पार्टी संगठन में हरियाणा की भागीदारी और जिम्मेदारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
अपनी नियुक्ति पर लखन सिंगला ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। जिला महासचिव रवींद्र बैसला,भीम चौधरी,जिला एनएसयूआई अध्यक्ष पुनीत सेहरावत,हरियाणा प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला,फरीदाबाद विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बंटी चौधरी,एडवोकेट दीपक रावत,राजेश भाटी,सोनू चौधरी, शजिला व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र अग्रवाल,जिला ओबीसी सेल के प्रधान सुनील यादव,ब्लॉक अध्यक्ष खुशबू खान,चंद्रपाल सिंह,वीरेंद्र वशिष्ठ ने लखन सिंगला को पर्यवेक्षक बनाए जाने पर उनके कार्यालय पर जाकर शुभकामना दी।