Breaking News
IMG 20260924 WA0029

देवरिया – जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति ‘दृष्टि’ की हुई बैठक

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट दिनेश गुप्ता

IMG 20260924 WA0029

देवरिया।जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति ‘दृष्टि’ की बैठक विकास भवन के गांधी सभागार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जनपद में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। समिति अध्यक्ष श्री शाही ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ दिलाया जाए।

बैठक में समाज कल्याण विभाग की शादी अनुदान, ओ-लेवल/सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं छात्रवृत्ति योजनाओं, पशुपालन विभाग की मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि, बैकयार्ड पोल्ट्री, बकरी-भेड़ पालन एवं सहभागिता फंड, ग्राम्य विकास विभाग की बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन, सामुदायिक भवन निर्माण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा हुई। कृषि विभाग में कृषक जागरूकता, त्वरित मक्का विकास, मिलेट्स पुनरोद्धार, संकर बीज, एग्री जंक्शन तथा दलहन, तिलहन एवं मिलेट्स बीज मिनीकिट वितरण योजनाओं की प्रगति जानी गई।

इसी प्रकार भूमि संरक्षण, उद्यान, सहकारिता, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा, एमएसएमई, विद्युत, सिंचाई एवं जल संसाधन, मत्स्य, श्रम एवं सेवायोजन, अतिरिक्त ऊर्जा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, कौशल विकास, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, पर्यटन, गन्ना, खाद्य एवं विपणन, लघु सिंचाई, युवा कल्याण तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इनमें किसान समृद्धि एवं खेत तालाब, औद्यानिक विकास, फसली ऋण, प्रोजेक्ट अलंकार, मॉडल कम्पोजिट विद्यालय एवं कस्तूरबा विद्यालय निर्माण, युवा उद्यमी व स्वरोजगार, कनेक्शन, बाढ़ परियोजनाएं एवं टेल तक पानी, मछुआ आवास, श्रमिक कल्याण योजनाएं, सोलर स्ट्रीट लाइट एवं पीएम सूर्यघर, आंगनबाड़ी केंद्र, आईटीआई, हर घर नल से जल, गन्ना विकास, गेहूं-धान खरीद, अन्नपूर्णा भवन, ग्रामीण स्टेडियम तथा जननी सुरक्षा, टीकाकरण, आयुष्मान एवं टीबी कार्यक्रम प्रमुख रहे।

सड़क एवं सेतु निर्माण की समीक्षा में लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा कराने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गन्ना भुगतान की समीक्षा करते हुए किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा गया। जलापूर्ति परियोजनाओं में पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। समिति अध्यक्ष ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि सहित अन्य एमएलसी प्रतिनिधि गण, ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही सहित अन्य ब्लॉक प्रमुखगण, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260922 WA0008

देवरिया – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता खुर्जा। एनआरईसी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के …