Breaking News
IMG 20260922 WA0000

तिगांव में शिक्षा को मजबूत आधार,10 करोड़ के कार्य प्रगति पर:राजेश नागर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:तिगांव विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

इसी कड़ी में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला के साथ बैठक कर क्षेत्र के स्कूलों में चल रहे निर्माण,सुधार एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे विकास कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।

मंत्री राजेश नागर ने बताया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में इस समय करीब 10 करोड़ रुपये के विभिन्न शिक्षा संबंधी विकास कार्य चल रहे हैं। इनमें नए स्कूलों के निर्माण के साथ-साथ मौजूदा स्कूलों में सुधार,मरम्मत और आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के विकास के कार्य शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि करीब 3 करोड़ रुपये के कार्य अगले सोमवार तक पूरे कर विद्यार्थियों एवं शिक्षण संस्थानों को समर्पित किए जाने का लक्ष्य है। वर्तमान में करीब 15 स्कूलों में विभिन्न विकास एवं सुधार कार्य जारी हैं।

इनमें रायपुर कला बॉयज में 18.63 लाख,रायपुर कला प्राथमिक में 24.72 लाख,इस्माइलपुर में 15 लाख,शाहाबाद में 20 लाख,महमदपुर में 14.20 लाख,सेक्टर 30 में 22.27 लाख,मवई में 18.97 लाख,एत्मादपुर में 24.27 लाख,कांवरा में 32.91 लाख,मवई के अन्य स्कूल की नई बिल्डिंग पर 15.80 लाख,वजीरपुर में 25 लाख,भुपानी में 30.44 लाख,अगवानपुर में 27.51 लाख,मवई में पांच कमरों के निर्माण पर 51.10 लाख रुपए के अनुमानित खर्च शामिल हैं।

राजेश नागर ने कहा कि बच्चों को उच्च एवं गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध करवाकर उनके बेहतर भविष्य का निर्माण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसके लिए केवल शिक्षा की गुणवत्ता ही नहीं,बल्कि स्कूलों का वातावरण और बुनियादी ढांचा भी मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार के कुशल नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं।

सरकार शिक्षा के मंदिरों के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है,ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। मंत्री ने कहा कि स्कूलों में होने वाला प्रत्येक विकास कार्य आने वाली पीढ़ी के भविष्य से जुड़ा हुआ है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस विद्यालय बच्चों को बेहतर अवसर प्रदान करेंगे और उनके सपनों को नई उड़ान देंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण एवं सुधार कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे करवाए जाएं तथा कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और जहां कहीं भी कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता हो,वहां तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य तिगांव क्षेत्र के प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना है।

राजेश नागर ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि समाज के भविष्य को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प है। सरकार इसी सोच के साथ स्कूलों के आधुनिकीकरण और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर निरंतर काम कर रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260909 WA0004

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की पहल स्मार्ट मोबाइल फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन करेगा 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:पत्रकारिता के बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारों को तकनीकी रूप …