bn news Team DEORIA
दिनेश गुप्ता

देवरिया। भाजपा मंडल पथरदेवा के तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 19 सितंबर 2026 को शाम चार बजे ग्राम पंचायत सखिनी स्थित इफको गोदाम पर प्रस्तावित है।
इसीक्रम मे विधान सभा के अंतर्गत हाई मास्क लाइट , विभिन्न सड़क का भी लोकार्पण होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा मंडल पथरदेवा की ओर से मंडल के सभी पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, सभी मोर्चों के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं प्रभारियों, कार्यसमिति के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने की अपील की गई है।
आयोजकों के अनुसार, सड़कों के लोकार्पण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा को बढ़ावा मिलेगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार शाही ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया है। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।