bn news Team DEORIA
दिनेश गुप्ता

देवरिया, भटनी।भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के मठिया टोला में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर हजारों रुपए का समान चोरी कर लिए जाने का समाचार मिला है।
बताते हैं कि लक्ष्मीपुर के मठिया निवासी चंद्रभूषण ठाकुर पुत्र लक्ष्मी ठाकुर का परिवार रात को भोजन करने के उपरांत घर के बाहर बरामदे में सोने चला गया। इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों द्वारा घर में टीन का फाटक हटाकर घर में घुस गए और घर में रखा बड़ा बक्सा खोलकर उसमें का सामान चुरा लिया वहीं घर में रखा छोटे बक्से और अटैची भी उठा ले गये।जिसमें नगद रुपए 10000 दस हजार और आधा दर्जन से अधिक सोने चांदी के गहने भी चुरा लिये।सुबह जब इस घटना की जानकारी हुई तो परिजन रोने भी बिलखने लगे। सुबह कुछ ही दूरी पर गांव के उत्तर तरफ बगीचे में टूटे हुए बक्से वह अटैची पाई गई ।वहीं घर का सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी होने पर पहुंची भटनी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।