Breaking News
8

देवरिया-शाही पुत्र ने प्रधानमंत्री एवं उनके विकास के नाम पर जलाए दीपक

Ibn news Team DEORIA

8

दिनेश गुप्ता

देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार, 17 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा सहित विभिन्न नगर पंचायतों में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिन की खुशियां मनाने के साथ देश में हुए विकास कार्यों के नाम पर सैकड़ों दीप जलाए गए।
नगर पंचायत पथरदेवा कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रशासक सुब्रत शाही एवं नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए विभिन्न विकास कार्यों को लेकर दीप प्रज्वलित किए गए। इसके साथ ही उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत समाज के जरूरतमंद, असहाय एवं दुखी लोगों की सहायता करने का संकल्प लिया। सूर्य प्रताप शाही के सुपुत्र ब्लाक प्रमुख प्रशासक सुब्रत शाही ने कहा कि 17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान एक माह तक चलेगा। इस दौरान भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे तथा सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। दीपों से जगमग परिसर में कार्यकर्ताओं ने सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जीपू शाही, रामायण साहनी, कुंवर राय, भीम यादव, विवेक दत्त राय, समस्त वार्ड सभासद, अधिकारी-कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 09 16 21 30 51 44 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7

देवरिया – खुखुंदू में दो लाख रुपये जमा कराने का लालच देकर ठगी, 20 हजार रुपये लेकर फरार हुए ठग

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया/खुखुंदू। थाना खुखुंदू क्षेत्र के पिपरा उर्फ बंदी …