Breaking News

हरियाणा के उज्जवल भविष्य का बजट:राजेश नागर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्त मंत्री हरियाणा के उज्जवल भविष्य का बजट पेश किया है। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री ने गरीब,किसान,युवाओं और महिलाओं को सशक्त करने पर फोकस रखा है। राजेश नागर मंगलवार को रेस्ट हाउस भवन, बल्लभगढ़ में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह, वरिष्ठ नेता टिप्पर चंद शर्मा,चेयरमैन विजय लोहिया,जिला महामंत्री कविंदर चौधरी,जिला महामंत्री अनुराग गर्ग एवं मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

खाद्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि नायब सैनी सरकार ने फरीदाबाद,बल्लभगढ़ और पलवल क्षेत्र के लिए अनकों विकास योजनाएं शुरू की हैं,जिन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा तथा कई नई योजनाओं को शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं में मेट्रो विस्तार,अस्पतालों का निर्माण एवं बेड क्षमता बढ़ाना,शिक्षा का विस्तार और बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण शामिल है।

उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है और सभी के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
राजेश नागर ने कहा कि हरियाण की मुख्यमंत्री ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने की भी घोषणा की है। अब एक लाख 80 तक की आय वाले परिवारों की महिलाओं को लाड़ो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 3 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का भी लक्ष्य रखा है।

नागर ने कहा कि सरकार महिलाओं को’लखपति दीदी’बनाने के लिए’पिंक कैब’ योजना शुरू करेगी। इसमें महिलाओं को वाहन चलाने का प्रशिक्षण तथा इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद हेतु 10 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। किसानों को सशक्त करने के लिए भी मुख्यमंत्री ने दर्जनभर घोषणाएं की हैं जिनका लाभ सीधा किसानों को मिलेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने कहा कि यह बजट हरियाणा को विकास की नई दिशा देगा,जबकि मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक ने इसे जनहित एवं प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित बताया।

बजट में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण,युवाओं के लिए रोजगार,किसानों के कल्याण,शिक्षा,स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं,जो विकसित,सशक्त एवं आत्मनिर्भर हरियाणा के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …