Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – युवाओं के बल पर पूरे देश में लहरायेगी कांग्रेस अपना परचम – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष चंद्र

IMG 20250808 WA0045

सलेमपुर, देवरिया। युवा वर्ग ही समाज और देश का भविष्य है, इन्ही युवाओं के बल पर कांग्रेस पार्टी देश व प्रदेश में अपने खोए हुए जनाधार को वापस लाकर परचम लहरायेगी। उक्त बातें कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार से मुक्ति चाहती है और यह कार्य सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है।ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चिब ,प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ,प्रदेश प्रभारी विवेक यगवाल ,जिलाध्यक्ष हर्षित सिंह ने जिस आशा और विश्वास से यह मनोनयन कराया है उस पर यह सभी लोग खरा उतरेंगे। नवनियुक्त जिला उपाध्याय सत्यम पांडेय ने कहा कि पुनः जो जिम्मेदारी हमको और हमारे साथियों को दी गई है। उसको पूरा करने के लिए जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा। युवा वर्ग की सच्ची हितैषी सिर्फ कांग्रेस ही है। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सत्यम पांडेय,सूफी सलीम,विराट यादव, अशोक कुमार, दीपक श्रीवास्तव, महासचिव अमित प्रताप सिंह, मोहित कुमार,रत्नेश शुक्ला, अवनीश मिश्र, मोहम्मद सैफ,प्रांजल त्रिपाठी, कुशेन्द्र शुक्ला, संजीव वर्मा, शिवम मौर्या, सचिव अलीम अंसारी,मोहम्मद गौस गुलाम, शैलेश प्रजापति, आशीष गौतम,जगजीत सिंह, राजू कुशवाहा, आदित्य यादव, राकेश कुशवाहा, विकास सिंह, अब्दुलर हमान, निशांत को कांग्रेस जनों ने बधाई दिया। बैठक को सुच्चन खान, अवधेश यादव, अवधेश पांडेय, जालन्धर पांडेय ने सम्बोधित किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …