Breaking News

देवरिया पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना खुखुन्दू का वार्षिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20260219 WA0015 IMG 20260219 WA0012

देवरिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना खुखुन्दू का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, बैरक तथा साफ-सफाई की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जनता से मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही महिला हेल्प डेस्क, जनसुनवाई रजिस्टर एवं बीट प्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने पुलिस कर्मियों को अनुशासन, समयबद्धता एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर बल दिया तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

*सोशल मीडिया सेल*
*देवरिया पुलिस*
*मो0नं0- 7839861970*

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …