Breaking News

गांवों में वर्षों से बसे हुए लोगों के मकानों को रिलीज करे हरियाणा सरकार:ललित नागर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:गुर्जरों के बड़े गांव बड़ौली व प्रहलादपुर में आशियानों को बचाने की मुहिम को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा धरना-प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। धरने पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर ने पहुंचकर लोगों को अपना समर्थन दिया और उनकी मांगों को पूरी तरह से जायज बताया।

इस दौरान उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि सरकार कोई भी रही हो,अधिकारियों ने बिना जांच-पड़ताल किए बसे हुए गांवों व कालोनियों को एक्वायर करने की कार्रवाई की थी,जिसे अब खाली करवाना मुमकिन नहीं है इसलिए वह प्रदेश के मुख्यमंत्री व हरियाणा सरकार से अनुरोध करते है कि मौके का मुआयना करे और गांवों में जो घर 10 से 20 साल पुराने बसे हुए है,उनको रिलीज किया जाए और कानून भी यह कहता है कि जिन जमींदारों ने दस वर्ष से न तो कब्जा दिया न मुआवजा दिया,उनको हरियाणा सरकार द्वारा रिलीज कर देना चाहिए।नागर ने कहा कि इस कड़कड़ाती ठंड में बुजुर्ग,युवा,महिलाएं व बच्चे सभी खुले मैदान में अपने आशियानों को बचाने के लिए एकजुट हुए है और उनकी यह मांग पूरी तरह से जायज भी है, यह लोग पिछले कई वर्षाे से यहां रह रहे है और सरकार व प्रशासन के सभी नियमों की पालना भी कर रहे है और सरकार के इस निर्णय से हजारों लोगों के समक्ष भारी परेशानियां पैदा हो गई है।नागर ने कहा कि वह इस मु्द्दे को लेकर जल्द ही केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के समक्ष रखेंगे और उनसे मांग करेंगे वह गांव बड़ौली की जमीन को रिलीज कर ग्रामीणों को राहत दिलाई जाए। पूर्व विधायक ललित नागर ने स्पष्ट किया कि वह गांव बड़ौली व प्रहलादपुर के लोगों के इस संघर्ष में पूरी तरह से उनके साथ है और जहां उनकी जरूरत होगी,वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और उनके हक-हकूक की आवाज सरकार व प्रशासन के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाएंंगे।

इस मौके पर पूर्व विधायक करण सिंह दलाल,बीरपाल पहलवान,सूरज चंदीला,जितेंद्र भाटी किसान यूनियन अध्यक्ष,भोपाल प्रधान,अजब नागर,रोहताश चौधरी,भगत, विक्रम चंदीला,अशोक गौतम एडवोकेट,डीपी नागर एडवोकेट,रामकुमार नागर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …