Breaking News

फरीदाबाद – हजरत इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद : मुहर्रम के महीने के चलते इन दिनों फरीदाबाद शहर में जगह-जगह मजलिसों का दौर शुरू हो गया है | अल्लाह-रसूल और हजरत अली के चाहने वाले इन मजलिसों में शामिल हो रहे हैं | कार्यक्रम में हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया जा रहा है | एसी नगर स्थित मरकज तनजीम-उल-मोमिनीन की ओर से मजलिस का आयोजन किया जा रहा है | इस शुभ अवसर पर मौलाना जनाब सुल्तान ने दुनिया, हम और हमारा जीवन विषय पर विस्तार किया | उन्होंने कहा कि दुनिया में अच्छे और बुरे दो तरह के इंसान हैं | दोनों के जीने का तरीका अलग है | कुछ लोग भौतिक सुख, सुविधाओं पर ध्यान देते हैं |और कुछ लोग रूहानियत पर | सुकून उन्हें ही मिलता है जो अल्लाह, रसूल के फरमानों पर अमल करते हैं | अब्बास ने कहा कि हक की राह पर कुर्बान होने वाले इमाम हजरत अली और उनकी शहादत के बाद उनके साहबजादे हजरत इमाम हसन, व इमाम हुसैन की शहादत को आज भी एहतराम के साथ याद किया जाता है | उन्होंने अपनी सारी जिंदगी बुराइयों के खिलाफ लड़ते हुए हंसते-हंसते कुर्बानियां दी | हजरत इमाम हुसैन की यह कुर्बानी किसी एक वर्ग विशेष, जाति या धर्म के लिए थी | इस मौके पर मोहसिन हुसैन,मोहम्मद रिजवी, नीशार अब्बास,मकसूद हुसैन, मेंहदी हुसैन,मुजफ्फर हुसैन, संस्था के अध्यक्ष नकी हसनैन जैदी,सचिव हैदर जाफरी, उपाध्यक्ष वसीम रिजवी, कैप्टन अनवर,महमूद हुसैन, रजा,सैयद सईद हसनैन जैदी, तनवीर समाजसेवी मोहम्मद रजा जैदी मौके पर मौजूद थे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *