Breaking News

प. च. बिहार – हिंदी दिवस पर विषेस देखे ऐसा क्या कहा

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
हिन्दी दिवस’ पर राo उo माo विo पचरुखा, बगहा 2, पo चम्पारण के हिंदी शिक्षक सह TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ, TSUNSS गोपगुट के पश्चिम चम्पारण जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ने कहा –
‘हिन्दी सिर्फ एक भाषा ही नही, यह भावों की अभिव्यक्ति है। देश पर मर मिटने की शक्ति व हमारी सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्र की अनमोल, अमूल्य सम्पत्ति है।’
*’हिन्दी’ हिंद देश की बिंदी।*
हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। इससे जुड़ी जानकारी यह है कि 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने एकमत से यह निर्णय लिया कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी। इसी महत्वपूर्ण निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर *वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।*
कवयित्री महादेवी वर्मा ने कहा था – *’अपने भाषा के साथ साथ अन्य भाषा जान लेना गर्व की बात है, पर अपने जैसा सम्मान देना अपमान की बात है।’* इस कथन से ही हमें हमारे राष्ट्रीय भाषा के महत्व का पता चलता है। देश की उन्नति, प्रगति तभी सम्भव है जब हिन्दी की उन्नति होगी। हिन्दी प्रेम की भाषा है। देश एवं हम हिन्दुस्तानियों के लिए इससे शर्म की बात क्या होगी कि आज अपने ही देश मेंं हिन्दी पखवारा मनाते हुए राष्ट्रीय व मातृभाषा हिन्दी का प्रचार प्रसार के साथ बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। देश मेंं लोगों के रहन सहन के आधुनिक तरीके, मॉडर्न फैशन व जीवन शैली मेंं पाश्चात्य सभ्यता के हस्तक्षेप के कारण देश की भाषा हिन्दी का लोप होता जा रहा और अन्य भाषा का प्रचलन बढ़ रहा है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण, चिंताजनक व गंभीर समस्या है। ये स्थिति हमारे राष्ट्रीयता को प्रभावित कर रहा है।
एक भारतीय नागरिक होने के नाते हर शिक्षित व जागरूक व्यक्ति का यह कर्तव्य बनता है कि वो हिन्दी को बढ़ावा दें। यह भाषा जितनी सहज व शालीन है इससे हमारे व्यवहार, आचरण, संस्कृति का भी पता चलता है। आज विश्व के कई गैर हिन्दी भाषी, विदेशी लोग हिन्दी भाषा सीख रहें हैं यह हिन्दी के महत्ता को और भी प्रभावी बनाता है। हम सभी को अपने दैनिक जीवन मेंं हिन्दी का व्यवहारिक प्रयोग निश्चित ही करना चाहिए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *