Breaking News

फरीदाबाद – भागवद कथा का आयोजन, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनीता शर्मा के नेतृत्व में भागवद कथा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन, जिसमें सैंकड़ों महिलाओं ने कलश उठाया। कलश यात्रा का आयोजन गली नं.1 राधाकृष्ण मंदिर से शुरू होकर सिनेमा साईट तक भागवद कथा आयोजन स्थल तक किया गया। कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ बग्गी पर सवार व्यास गंगाराम शास्त्री को लाया गया। लडडु गोपाल जी को विधीवत तरीके से विराजमान कराया गया। श्रीमद भागवत का को विराजमान कराकर आरती की गई। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन प्रसिद्ध समाजसेवी बीजपी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिता शर्मा ने कालोनी वासियों के सहयोग से किया। उन्होंने कहा कि प्रभु की शरण में ही जीवन का सार है और भागवद कथा का रसपान करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। इसलिए हमें अधिक से अधिक मात्रा में आकर श्रीमद भागवद गीता का रसपान करना चाहिए। कलश यात्रा में ओमप्रकाश गोयल, एस सी गुप्ता, अनिल गोयल, धीरज गर्ग, ललित भड़ाना, नारायण शर्मा, कविता गुप्ता, रेखा नैन, कुसुम शर्मा, अर्चना चित्रा, पिस्ता शर्मा, बब्बर, स्वीटी चौबे, विनोद शर्र्मा, सीमा धनखड़, रेखा नैन एवं मधु कौशिक आदि ने भाग लिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *