Breaking News

फरीदाबाद व गुरूग्राम में 55 घंटे का लगा वीकेंड लॉकडाउन

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:हरियाणा में कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के लिए सख्ती बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने अब नौ जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया है | फरीदाबाद,गुरूग्राम,सोनीपत,पंचकूला,हिसार,रोहतक,करनाल,सिरसा,व फतेहाबाद जिलों में शुक्रवार रात दस बजे से 55 घंटे का लॉकडाउन शुरू हो जाएगा,जो सोमवार सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा | प्रदेश में महामारी के सर्वाधिक केस इन्हीं जिलों में हैं | राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुखिया और प्रदेश के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिए हैं |

लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति घर से बेवजह बाहर नहीं निकल सकेगा | न ही सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर पैदल या वाहन के जरिये घूमने की छूट होगी | अगर कोई बेवजह घर से बाहर निकला तो जुर्माना के साथ ही कैद की सजा का प्रविधान है | प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 पहले से लागू है और रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है | शाम छह बजे से भीड़-भाड़ वाले सभी बाजारों को बंद कराने के आदेश हैं | आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालय 50 फीसद उपस्थिति के साथ संचालित किए जा रहे हैं | स्कूल-कॉलेज,आइटीआइ सहित तमाम शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी और क्रेच 31 मई तक के लिए बंद किए गए हैं | दाह-संस्कार में 20 लोगों को एकत्रित होने की अनुमति दी गई है |

➡️इन्हें रहेगी छूट

▪️कानून व्यवस्था संभालने में लगे कर्मियों,आपातकालीन सेवाएं तथा स्थानीय निकायों के कर्मचारियों,एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट,पुलिस,सेना,स्वास्थ्य,बिजली व दमकल विभाग के कर्मचारी,मान्यता प्राप्त पत्रकार,कोविड ड्यूटी में लगे कर्मियों को परिचय पत्र दिखाकर आने-जाने की छूट रहेगी |
▪️आवश्यक वस्तु निर्माण,सामान की ढुलाई में लगे वाहनों को छूट रहेगी |
▪️यात्रियों को भी आने-जाने से नहीं रोका जाएगा |
▪️अस्पताल,पशु अस्पताल,डिस्पेंसरी,चिकित्सा उपकरण व दवा की दुकानें,लैब,क्लीनिक,एंबुलेंस सेवाएं चालू रहेंगी |

➡️इन्हें भी रहेगी राहत

▪️दूरसंचार,इंटरनेट सेवाएं,प्रसारण और केबल सेवाएं | सूचना तकनीकी और इससे जुड़ी सेवाएं |
▪️खाद्य,फार्मास्यूटिकल्स,चिकित्सा उपकरण सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी |
▪️पेट्रोल पंप,एलपीजी,गैस खुदरा और भंडारण आउटलेट,एटीएम |
▪️बिजली उत्पादन,संप्रेषण,वितरण इकाइयां,निजी सुरक्षा सेवाएं |
▪️खेतों में किसानों,कटाई-बुआई मशीनों की आवाजाही में छूट |
▪️खाद्य वस्तुओं की होम डिलीवरी के लिए होटल,रेस्तरां खुले रहेंगे |
▪️पूर्व निर्धारित विवाह समारोह होंगे,इनडोर में 30 और खुले स्थानों में 50 लोगों को ही अनुमति रहेगी |

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

आशियाना फ्लैट में 5 दिन से नहीं आ रहा पानी

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: बल्लभगढ़ सेक्टर-56/56ए,स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के द्वारा …