Breaking News
b7bf209a 6dd3 4da7 bbfb a407cc726e00

5 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, डीसीपी मुख्यालय अभिषेक जोरवाल ने विदाई समारोह में दी शुभकामनाएं

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की तरहb7bf209a 6dd3 4da7 bbfb a407cc726e00

फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के निर्देशानुसार आज फरीदाबाद पुलिस परिवार के 5 सदस्यों का सेवाकाल पूर्ण होने उपरांत विदाई समारोह का आयोजन पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-21सी में किया गया। इस अवसर पर डीसीपी मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, आईटी सेल इंचार्ज सुरेन्द्र, वेलफेयर इंस्पेक्टर सत्यवीर,सब इंस्पेक्टर महेश सहित पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभी ब्रांच के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें सेवानिवृत्ति पाने वाले सदस्यों के परिजन भी उपस्थित रहे।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आज पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में फरीदाबाद पुलिस विभाग के सेवानिवृत्ति पाने वाले इंस्पेक्टर रणबीर सिंह,उप निरीक्षक भीम सिंह व देशराज,सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार तथा हितेंद्र कुमार की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी आयोजित की गई।

डीसीपी अभिषेक जोरवाल ने कहा कि सालों तक देश सेवा करने के पश्चात अब इन कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति मिल रही है ताकि यह अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक और खुशी से अपना जीवन व्यतीत कर सकें। पुलिस विभाग में कार्यरत रहकर पुलिस कार्यों में अपना योगदान दिया और समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इन्होंने पुलिस विभाग में सालों तक कार्यरत रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया। इनकी कड़ी मेहनत और तपस्या के लिए वह इनका इनका धन्यवाद करते हैं। डीसीपी ने सेवानिवृत्ति पाने वाले सभी सदस्यों को भेंट स्वरूप उपहार देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *