Breaking News

08 माह पूर्व गुमशुदा बालक को खरगूपुर पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द

 

रिपोर्ट अशोक सागर IBN NEWS गोंडा

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार मिश्रा ने जनपद आगमन के पश्चात गुमशुदा बच्चों की अतिशीघ्र बरामदगी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिशा-निर्देश जारी किए थे। जिसके अनुक्रम में थाना खरगूपुर ने पिछले आठ माह से गुमशुदा नाबालिग बालक को बरामद करने में सफलता हासिल की है।

थाना खरगूपुर में पंजीकृत मु0अ0स0-132/2020 धारा-363 भा0द0वि0 से संबंधित गुमशुदा बालक अंकित पुत्र बाबूलाल नि0 पासीपुरवा टेडिया रुपईडीह थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा उम्र करीब 15 वर्ष पिछले 8 माह से गुमशुदा था जिसकी बरामदगी हेतु खरगूपुर पुलिस ने जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों, आसपास के जनपदों व संभावित जगहों पर काफी तलाश की।

 

अंतत: पुलिस अधीक्षक के दिया हुए निर्देशों एवं थाना पुलिस के अथक प्रयास के पश्चात उक्त गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उक्त गुमशुदा बालक को आज दिनांक 12-05-2021 को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। 08 माह से गुमशुदा बालक को सकुशल पाकर माँ के आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े तथा परिजन भी खुशी से झूम उठे।बालक की सकुशल बरामदगी करने के लिए परिजनों ने गोण्डा पुलिस को कोटि कोटि धन्यवाद दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *