Breaking News

हरियाणा में आने वाली सरकार आम आदमी पार्टी की होगी:धर्मवीर भड़ाना

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय पर साउथ जोन की महिला अध्यक्ष मंजू गुप्ता ने रेणुका अरोड़ा को आम आदमी पार्टी की टोपी व पटका पहनाकर आम आदमी पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर रेणुका अरोड़ा ने कहा कि कहा की उन्होंने अरविंद केजरीवाल की नीतियों एवं उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। वह आम आदमी पार्टी की नीतियों और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व से बहुत प्रभावित हैं। पार्टी जो भी जिम्मेदारी उनको सौंपेगी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ उसका पालन करेंगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी को देश का भविष्य बताया और कहा कि अरविंद केजरीवाल भारत के प्रधानमंत्री होंगे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल से दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता प्रभावित हैं और हमें उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आने वाली सरकार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की होगी। जिस प्रकार से बिजली,पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं दिल्ली में दी जा रही हैं,उसी तर्ज पर हरियाणा की जनता को भी सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। जिस प्रकार हरियाणा के प्रभारी डा. सुशील गुप्ता पार्टी के विस्तार एवं संगठन की मजबूती के लिए कड़े प्रयास कर रहे हैं,वह जरूर रंग लाएंगे। उन्होने कहा की आगामी नगर निगम चुनावों में पार्टी पूरी तैयारी से चुनाव लडेंगी और पार्टी कार्यकर्ताओं में इसको लेकर उत्साह एवं जोश है। भाजपा की दमनकारी नीतियों, बढ़ती मंहगाई, शबेरोजगारी, भ्रष्टाचार के चलते आज प्रदेश की जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम करने को मजबूर है। वहीं,कांग्रेस पार्टी भी आपसी फूट से उभर नहीं पा रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभा रही है। उन्होने कहा की पार्टी में लगातार लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है,मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व एवं डॉ.सुशील गुप्ता के मार्गदर्शन में लोग अधिक से अधिक आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। क्योंकि,अब यह साफ हो चुका है कि आने वाले निकाय एवं पंचायत चुनावों में पार्टी उभरकर आएगी और 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में सत्ता हासिल करेगी। इस मौके पर राकेश भड़ाना व मंजू गुप्ता ने सयुक्त बयान में कहा कि हरियाणा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है,लोग अब एक ऐसे विकल्प की तलाश में है जो गरीब जनता के हक की आवाज उठा सके। आम आदमी पार्टी हर कार्यकर्ता का मान सम्मान करती है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *