Breaking News

समस्तीपुर: भारतीय रेल टिकट चेकिंग स्टाफ संगठन का रेलवे कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में सम्मेलन संपन्न

भारतीय रेल टिकट चेकिंग स्टाफ संगठन का रेलवे कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में सम्मेलन संपन्न
समस्तीपुर:- रेलवे कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में आई०आर०टी०सी०एस०ओ० के बैनर तले समस्तीपुर मंडल के टिकिट चेकिंग स्टाफ संगठन के द्वारा मण्डलीय टिकट चेकिंग मिलन समारोह 2018 का अयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय रेल के विभिनन मण्डल एवं जोन के टिकट चेकिंग स्टाफ़ इकट्ठा होकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ आर० के० जैन मंडल रेल प्रबंधक के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस शुभ अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी वक्ताओं ने टिकट चेकिंग स्टाफ को कार्य में होने वाली समस्याओं एवं अन्य विषयों पर गहन चर्चा की। इस अवसर पर आर के पाण्डे एडीआरएम, वीरेंदर कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, के साथ-साथ मंडल के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
 
रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news पश्चिमी चंपारण बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *