Breaking News

श्री सिद्धदाता आश्रम में आयोजित नामदान कार्यक्रम में 300 से ज्यादा ने ली दीक्षा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम श्री सिद्धदाता आश्रम में आज नामदान कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें 300 से ज्यादा लोगों ने जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज से दीक्षा प्राप्त की।
इस अवसर पर अधिपति अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद्जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने गरुड पुराण के जरिए बताया कि जीव का जगत में आवागमन होता रहता है और वह कर्मों के आधार पर अगला जन्म पाता है। लेकिन इन जन्मों के आवागमन के बीच कर्मों के आधार पर नर्कों और स्वर्गों की प्राप्ति होती है। लेकिन जो व्यक्ति गुरु परंपरा में दीक्षा प्राप्त कर लेता है। उसे इन नर्कों के कष्ट नहीं उठाने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि अनेक प्रकार के नर्कों की कर्मों के आधार पर प्राप्ति होती है लेकिन गुरु की युक्ति प्राप्त करने के बाद जीव इस जगत में सहजता से जीवन को जीता है और इस शरीर से अनेक प्रकार के पाप करने से बच जाता है, ऐसा जीव इस मृत्युलोक का जीवन जीने के बाद परलोक के नर्कों के कष्टों पर भी विजय प्राप्त कर लेता है। इस अवसर पर उन्होंने अनेक उदाहरणों के जरिए गुरु कृपा के बारे में भी विस्तार से बताया। अंत में नवदीक्षार्थी पुरुषों ने लेटकर दण्डवत और महिलाओं ने घुटनों से साष्टांग होकर प्रणाम कर शरणागति ली और बताए गए नियमों को जीवन में स्वीकार करने का वचन लिया। वहीं सुमधुर भजनों पर भक्तगण झूमते दिखे। सभी ने प्रसाद,आशीर्वाद एवं भोजन प्रसाद प्राप्त किया।आश्रम परिसर में एक विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा,मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड, विधायक सीमा त्रिखा,निवर्तमान वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी आदि भी मौजूद रहे। श्री गुरु महाराज ने सभी को आशीर्वाद एवं प्रसाद प्रदान किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *