Breaking News

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी उपजिलाधिकारी मोहम्मदी भगवान दीन वर्मा ने कस्बा जंगबहादुरगंज गंज में हटवाया अवैध अतिक्रमण

लखीमपुर खीरी उपजिलाधिकारी मोहम्मदी भगवान दीन वर्मा ने कस्बा जंगबहादुरगंज गंज में हटवाया अवैध अतिक्रमण
लखीमपुर खीरी की कोतवाली पसगवा क्षेत्र के कस्बा जंग बहादुर गंज में अतिक्रमण के चलते मोहम्मदी एसडीएम भगवानदीन वर्मा सीओ मोहम्मदी विजय आनंद, पसगवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी, ने अपने दल बल के साथ पूरे कस्बे में सफाई अभियान चलाया । जिससे पूरे कस्बे के दुकान दारो में हडकम्प मच गया।
जानकारी के अनुसार दिनांक 10-7-2018 को कस्बा जँगबहादुर गँज में  एस डी एम मोहम्मदी भगवान दीन वर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बा जंग बहादुर गंज में नेशनल हाईवे व मोहम्मदी मार्ग पर फैले अतिक्रमण का सफाई अभियान चलाया।
जिसमें पसगवां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ,जँग बहादुर गँज चौकी प्रभारी विपिन यादव, के अलावा अन्य संभ्रांत व्यक्तियों के सहयोग से जी0टी0 रोड व मोहम्मदी सड़क पर नाले के बाहर लगी दुकानों को तत्काल हटवाया,
इसके उपरांत मोहम्मदी उपजिलाधिकारी भगवानदीन वर्मा, सीओ मोहम्मदी विजय आनंद नें फिर सभी दुकानदारो को हिदायत दी । कि सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें नाले के बाहर न लगाये, यदि नाले के बाहर दुकानें दोबारा लगाये मिल गये, तो उन लोगो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
 
रिपोर्ट मोहम्मद असलम ibn24x7news लखीमपुर खीरी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *