Breaking News

मुख्यमंत्री ने विधायक नयन पाल रावत की बहन के निधन पर शोक प्रकट कर परिवार को दी सांत्वना

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को पृथला के विधायक एवं हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन नयनपाल रावत के सेक्टर-15 स्थित निवास पर पहुंच कर उनकी बड़ी बहन सन्तोष देवी के निधन पर शोक प्रकट किया। विधायक नयनपाल रावत की बहन संतोष देवी का दो सितम्बर को असमायिक निधन हो गया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस दौरान विधायक नयनपाल रावत के पिता सूरजपाल,माता वीरवती,बेटे विक्रांत,भाई यशपाल रावत,जीजा चरण सिंह गौड़ सहित अन्य परिवारजनों से भी मुलाकात की। इस दौरान परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा,विधायक नरेंद्र गुप्ता,विधायक राजेश नागर, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़,भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा,डीसी विक्रम,डीसीपी मुकेश मल्होत्रा, मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ,दिगंबर चौधरी, रामनिवास तंवर,सुखबीर सिंह लाला,डॉ.सतीश कुमार,डॉ.संजय रावत,मोती लाल,दुर्गपाल रावत, लक्ष्मण तंवर,ज्ञान कौशिक,गजेंद्र रावत,बिजेंदर तेवतिया पाल पंच, जगदीश तेवतिया,हुकुम चौधरी, निखिल बिसला,रमेश सरपंच जवा,हरकेश तेवतिया,अशोक अरोड़ा,अमित गावा,अनीश खान, दिगंबर,अशोक कुमार सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक तथा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *