सर्प दंश से छात्र की हुई मौत
मिर्जापुर: लालगंज थानीय थाना अंतर्गत लालगंज कस्बा निवासी संतोष जायसवाल का ग्यारह वर्षीय पुत्र विनय जायसवाल की बीती शनिvवार की रात में जहरीला सर्प काटने से मौत हो गई।
लालगंज कस्बा निवासी विनय जायसवाल बापू उपरौध इंटर कालेज लालगंज में कक्षा छः का छात्र था।विनय रात में पानी पीने के लिए उठा था और पानी के पास जहरीला सर्प बैठा था विनय को डस लिया। रात में झाड़ फूक व देशी खड़ बिड़हिया दवा पिलाया लेकिन छात्र को बचाया नही जा सका और मौत हो गई। परिजनो में कोहराम मच गया।
Tags मिर्जापुर
Check Also
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …