पीक-अप में लदा अनाज कोटेदार का बता, चौकी मे खड़ा कराया
मिर्जापुर गैपुरा- छानबे ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत मनिकठी के प्रधान पति शिवबाबू बिन्द ने सोमवार को सुबह मैजिक वाहन संख्या यू पी 63 ऐटी 0320, मे लदा अनाज मनिकठी कोटेदार सन्तराम बिन्द का बताकर गैपुरा पुलिस चौकी मे खड़ा करा दिया था। जिसमें कुल 17 बोरी गेहूं लदा था। और उपर से कार्टून से ढक दिया गया था। आरोपी कोटेदार के भाई ने कहा कि यह माल मिर्जापुर बिकने जा रहा है यह एक कारोबारी का है। चौकी प्रभारी श्री योगेन्द्र पाण्डेय के कहने पर प्रधान पति शिवबाबू विन्ध्याचल थाना गया वहां से उसे डी एस ओ के यहां भेजा गया। डी एस ओ ने शिकायत की जांच करने की बात कही इसी बीच गैपुरा चौकी से उक्त गेहूं लदे वाहन को छोड दिया गया। चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय ने कहा कि गेहूँ भिलगौर गांव के किसान का था जांच के बाद ही छोडा़ गया है ।बहरहाल प्रधान पति शिव बाबू बिन्द ने जांच व कार्यवाही की मांग किया है।
रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ibn24x7news मिर्जापुर
Tags मिर्जापुर
Check Also
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …