कुत्ते को बचाने में बाईक सवार गम्भीर रूप घायल
मिर्जापुर: चुनार थाने के अदलपुरा चौकी क्षेत्र के अदलपुरा बाजार में कुत्तों को बचाने में बाईक सवार गम्भीर रूप से घायल! प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनार थाने के अदलपुरा चौकी क्षेत्र के अदलपुरा बाजार के समीप गुरूवार को शायं 7.00 बजे के लगभग वर्तमान ग्रामप्रधान सन्तोष कुमार शुक्ला (46) निवासी बैडाढ़, थाना कर्मा जनपद सोनभद्र कुत्तों को बचाने के चक्कर में अनियन्त्रित होकर बाईक से सड़क पर जा गिरे! बेहोशी की हालत में उन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से चितईपुर ,वाराणसी के अनुराग हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका ईलाज जारी था! सूत्रों के मुताबिक वे फ्लाईट पकड़कर दिल्ली किसी जरूरी कार्य से जाने के लिए घर से जा रहे थे !
Tags मिर्जापुर
Check Also
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …