Breaking News

भाजयुमो नंगला मंडल अध्यक्ष आदेश यादव ने दी डा.सुधा यादव को बधाई

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:भाजपा हाईकमान द्वारा पूर्व सांसद डा.सुधा यादव को भारतीय जनता पार्टी की संसदीय समिति और चुनाव समिति की सदस्य नियुक्त होने पर भाजयुमो नंगला मंडल अध्यक्ष आदेश यादव ने बुक्का भेंट कर उनका स्वागत किया। सुधा यादव की नियुक्ति पर आदेश यादव ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी का याह निर्णय बहुत ही बेहतर है और इससे न केवल रेवाड़ी,महेंद्रगढ़, फरीदाबाद,पलवल तथा मेवात में भी संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि यादव की नियुक्ति से दक्षिण हरियाणा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के इस निर्णय से खुश है। पहले उन्हें पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य नियुक्त करके सम्मान दिया गया था और यह जिम्मेदारी देकर पार्टी ने उनका सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सुधा यादव की नियुक्ति ने यह साबित कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को पूरा मान सम्मान दे रही है और आने वाले समय में पार्टी को इसके सकारात्मक परिणाम मिलेेंगे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *