Breaking News

भगवान की कृपा से आद्या शक्ति संसार का संचालन करती हैं:स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:श्री सिद्धदाता आश्रम श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में आज नवरात्रि के प्रथम दिन घट स्थापना की गई। इसके साथ ही यहां 9 दिन होने वाले अनुष्ठान भी प्रारंभ हो गए। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण भागीदारी कर रहे हैं।
आज प्रथम दिन मां शैलपुत्री के स्वरूप का पूजन करने के बाद अधिपति जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान नारायण की कृपा से आदिशक्ति मां दुर्गा संसार का संचालन कर रही है। भगवान की शक्ति से ही सब संचालित हो रहा है। बिना शक्ति के कुछ भी कार्य संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि शिव में से शक्ति का इकार निकालने पर वह शव हो जाता है इससे शक्ति के महत्व को जाना जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिद्धों को भी देने वाले सिद्धदाता आश्रम में मां सिद्धिदात्री के दिवस पर दशहरा महोत्सव मनाने की परंपरा है।इस दिन देश-विदेश से लोग बड़ी संख्या में आते हैं और दशहरा उत्सव में भागीदारी करते हैं। इसके अंतर्गत सुबह सबसे पहले हवन का आयोजन होता है।
स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि आज से 9 दिन तक यहां पर भक्तगण रहकर अनुष्ठान करेंगे। वह गुरु मंत्र का जाप करेंगे और अपनी मनोकामनाएं भगवान और गुरु महाराज से पूर्ण करने की प्रार्थना करेंगे। इन 9 दिनों में यह लोग आचार,विचार,व्यवहार में बदलाव लाकर भगवान के सानिध्य में रहते हैं और यह परंपरा आश्रम की स्थापना काल से अर्थात वर्ष 1989 से ही चली आ रही है। उन्होंने मौजूद सभी भक्तों को आशीर्वाद और प्रसाद प्रदान किया। आपको बता दें कि श्री सिद्धदाता आश्रम में नवरात्रि महोत्सव पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तों पहुंचते हैं और मां की आराधना करते हैं एवं अपने इष्ट को मनाते हैं। इसी प्रकार नवमी के दिन दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें लाखों की संख्या में भक्त जन भागीदारी करते हैं। इस वर्ष 4 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। दूसरी ओर,अनुष्ठान के लिए सत्संग भवन में व्यवस्था की गई है। जहां मां का सुंदर स्वरूप रखा गया है और फूल मालाओं से भवन का निर्माण किया गया है जिसकी छटा देखते ही बनती है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *