Breaking News

ब्रेकिंग नरकटियागंज:-नरकटियागंज स्टेशन के रिजर्वेशन काउन्टर पर तत्काल टिकट नहीं बनने को लेकर यात्रियों ने किया हंगामा

नरकटियागंज:-नरकटियागंज स्टेशन के रिजर्वेशन काउन्टर पर तत्काल टिकट नहीं बनने को लेकर यात्रियों ने किया हंगामा
नरकटियागंज:-नरकटियागंज रिजर्वेशन काउन्टर पर कल दोपहर से तत्काल टिकट के लिए नंबर लगा कर बैठे यात्रियों का AC में एक भी तत्काल टिकट नही बन पाया।जिससे यात्रियों ने हंगामा किया।यात्रियों का कहना हैं कि एक तो हम रात-भर तत्काल टिकट के लिए स्टेशन पर रहते है वहीं सुबह होते ही टिकटो के दलाल आ कर 1न0 और 2न0 के लिए झगड़ा करते है और जब ए0 सी0 तत्काल का समय हुआ तो दस मिनट पहले कंप्यूटर की सप्लाई चली गई ।यहाँ अधिकांश लिंक चली जाती है या कंप्यूटर की सप्लाई चली जाती हैं।वहीं कुछ दलाल पी आर एस पे लगे सी सी टी वी के खराब होने का फायदा उठाते हैं।सब कुछ जानते हुए भी प्रशाशन कोई कार्यवाही नहीं करती।
वहीं जब हंगामे के दौरान सी0 एस0 पहुँचे तो उन्होंने भी यात्रियों के शिकायत को नजर अंदाज करते हुए यात्रियों से बतमीजी से बात करने लगे ।पी आर एस अधीक्षक भी दलालो के साथ मिले हुए है।यहाँ जो भी नियम हैं धोखा देने के लिए दलालो का काम तो बिना नम्बर के हो जाता हैं।
 
रिपोर्ट चंदन गोयल ibn24x7news नरकटियागंज

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *