मधेपुरा में करंट लगने से एक नाबालिग बच्चे की मौत हो गई
बताया जा रहा है कि बच्चा जा रहा था. तभी उसके ऊपर बिजली का तार टूटकर बच्चे पर गिर गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
घटना चौसा थाना क्षेत्र के फुलकिया गांव की है. मृतक बच्चे के परिजनों का कहना है कि 10 साल का बच्चा अशोक कुमार साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रहा था. इसी बीच सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार अचानक टूट कर उसके शरीर पर गिर गई. जब तक में आस-पास के लोग लाईट काटने के लिए फोन किया तब तक में बच्चे की मौत हो गई|
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव के जर्जर तार को बदलने के लिए कई बार बिजली विभाग को लिखित शिकायत किया गया था. लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी की नींद नहीं खुली. अगर जर्जर तार को बदल दिया गया होता तो आज इस मासूम की जान नहीं गई होती|
रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news पश्चिमी चंपारण बिहार
Tags पश्चिमी चम्पारण बिहार
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …