Breaking News

बहराइच: गुमशुदा बालक सकुशल बरामद

गुमशुदा बालक सकुशल बरामद
बहराइच- थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 116/18 धारा 363 भादवि0 के गुमशुदा संदीप कुमार उम्र करीब 13 वर्ष की बरामदगी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बहराइच द्वारा निर्देश दिये गये थे । उल्लेखनीय है कि संदीप कुमार पुत्र सोहन लाल दिनांक 12.06.18 को रामजनकी इण्टर कालेज गड़वा अपने विद्यालय गया था वापस घर नही आया जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 श्री शैलेन्द्र कुमार द्वारा की जा रही थी । गुमशुदा बच्चो की तलाश व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे आपरेसन मुस्कान के अन्तर्गत थानाध्यक्ष रामगांव श्री ब्रह्मानन्द सिंह द्वारा श्री सोहन लाल पुत्र राम प्यारे निवासी ग्राम गोविन्द पुर दा0 मुकेरिया थाना रामगांव जनपद बहराइच के गुमशुदा नाबालिक बेटे संदीप कुमार उम्र – 13 वर्ष की तलाश व बरामदगी हेतु टीमका गठन किया गया तथा सम्भावित स्थानो पर तलाश एवं प्रेस तथा इलेक्ट्रनिक व सोशल मिडिया के माध्यम से सूचना प्रसारित करायी गयी । इसी मध्य गुमशुदा द्वारा मोबाईल नं0 9430178174 का प्रयोग किया जाना पाया गया जिसका सी0डी0आर0 व लोकेशन ज्ञात की गयी तथा गुमशुदा से वार्ता की ज्ञात हुआ की संदीप कुमार दिल्ली स्थित कश्मीरी गेट के किसी दुकान पर काम कर रहा है दुकान मालिक से वार्ता की गयी गुमशुदा के गुम होने व उक्त सम्बन्ध मे अभियोग थाना स्थानीय पर पंजीकृत होने के तथ्यो से अवगत करा कर थाना रामगांव बहराइच उ0प्र0 भेजने हेतु अवगत कराया गया । वादी व पुलिस बल के संयुक्त मदद से गुमशुदा संदीप कुमार की तलाश कर सकुशल बरामदगी की गयी । प्रतिफल स्वरुप दिनांक 03.07.18 को गुमशुदा सकुशल अपने घर वापस आ गया है वादी व उनका परिवार खुश है तथा स्थानीय जनता द्वारा पुलिस के इस कृत्य की भूरि – भूरि प्रशंसा की गयी है ।
बरामदगी 01 नाबालिक बच्चाः
संदीप कुमार पुत्र सोहन लाल निवासी गोविन्द पुर दा मुकेरिया थाना रामगांव जनपद बहराइच
बरामद करने वाली टीम का विवरणः-
1.थानाध्याक्ष श्री ब्रम्हानन्द सिंह थाना रामगांव बहराइच
2.उ0नि0 श्री शैलेन्द्र कुमार थाना रामगांव बहराइच
3.का0 यशवन्त कुमार थाना रामगांव बहराइच
4. का0 राजन कुमार थाना रागमांव जनपद बहराइच
 
रिपोर्ट अनूप मिश्रा ibn24x7news बहराइच

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *