Breaking News

फरीदाबाद – 75 दिवसीय मेगा इवेंट-45वें दिन हुआ नाटक बेसहारा औरत का मंचन

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आजादी का अमृत महोत्सव के तहत फरीदाबाद में आयोजित किए जा रहे 75 दिवसीय मेगा इवेंट के तहत शनिवार को सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल के सभागार में नाटक बेसहारा औरत का मंचन किया गया। शनिवार को इवेंट का 45वां दिन था। मौके पर सर्वोदय फाउंडेशन की अध्यक्ष अंशु गुप्ता मुख्य रुप से माैजूद रही।
नाटक बेसहारा औसत रुसी लेखक अंतोन चेखव की कहानी पर आधारित था,जिसका निर्देशन रोहित केसरी ने किया। नाटक में एक औसत की कहानी को दिखाया गया,जिसके पति को नौकरी से निकाल दिया गया है और उसकी सैलरी के पैसे काट लिए गए हैं। अपने पैसे पाने के लिए वह किस तरह बैंक कर्मियों को परेशान करती है, यह नाटक में बड़े हास्य ढंग से दिखाया गया। नाटक में रोहित केसरी,दीपक गर्ग,वरुण पासी व नरेश ठाकुर ने अभियन किया। संभार्य फाउंडेशन के डायरेक्टर अभिषेक देशवाल ने बताया कि हमने 2 जून से 75 दिवसीय मेगा इवेंट की शुरूआत की थी,जो 15 अगस्त तक चलेगा। इसके तहत हम लगातार नाटक,म्यूजिक नाइट व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में कई नामी बॉलीबुड कलाकारों के नाटक इस इवेंट में देखने को मिलेंगे। मौके पर अजय यादव, आनंद सिंह भाटी,अपर्ण,संजय आदि माैजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *