Breaking News

फरीदाबाद – हत्या के आरोप में 1 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद-डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा शहर में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी सेटी मलिक की टीम ने हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम भोलाराम है। आरोपी उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के गांव बलव का तथा वर्तमान में फरीदाबाद की खेड़ी पुल के क्षेत्र में रहता है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से खेड़ी पुल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध शराब बेचने का काम करता है। आरोपी ने वर्ष 2021 में शराब के धंधे को लेकर मृतक विक्की को अपने साथियों के साथ मिलकर पीटा था जिसमें विक्की की मृत्यु हो गई थी। जिसमें क्राइम ब्रांच टीम ने 9 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी व मृतक विक्की दोनों शराब बेचने का काम करते थे जो आपसी मतभेद के कारण दोनों में झगड़ा हो गया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *