Breaking News

फरीदाबाद – क्राइम ब्रांच 17 ने देसी पिस्टल सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान द्वारा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने अवैध हथियार के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विजय कुमार है जो ओल्ड फरीदाबाद के बाड़ मोहल्ला का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम पुलिस थाना ओल्ड एरिया में गश्त कर रही थी कि उन्हें आरोपी के पास अवैध हथियार होने की सूचना प्राप्त हुई जिसके पश्चात क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को अवैध हथियार सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल बरामद की गई। आरोपी से जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिसके पश्चात आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यह पिस्टल शौक के लिए अपने पास रखता था और वह इसे मथुरा से खरीदकर लाया था। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *