Breaking News

फरीदाबाद – कृष्णा नर्सिंग होम ने स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरुक किया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादःशिव मन्दिर त्रिरखा कालोनी बल्लभगढ़ में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कृष्णा नर्सिंग होम ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसको बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस शिविर का शुभारंभ डॉ. चमन भाटी ने किया भगवान शिव के जय भोले नाथ के जयघोष से किया। ओर बताया कि
हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का अलग ही महत्व है। इस दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त विशेष उपाय और पूजा करते हैं। इस बार महाशिवरात्रि का ये पावन पर्व 1 मार्च 2022 को है। हिंदू पंचांग के‌ अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था,जिसे हर साल महाशिवरात्रि के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन शिवजी के भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ व्रत रखते हैं और विधि-विधान से उनकी आराधना करते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विराजमान होते हैं। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन की गई शिव की उपासना से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। और आप सभी को पूजा पाठ के साथ अपने कर्तव्य को निष्ठावान होकर एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए व गुटका,पान ,बीड़ी, सिगरेट,शराब आदि के सेवन से स्वास्थ्य और धन कि व्यर्थ होता है। मानव जीवन मिला है इसका सदुपयोग कर अपने जीवन को सफल बनाया जा सकता है सच्चाई के रास्ते से हम हमेशा सामाजिक कार्यों के व समाज के विकास के लिए तत्पर रहेंगे तथा हम हर वर्ष महाशिवरात्रि के दिन स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करते रहेंगे
अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में कृष्णा नर्सिंग होम सेक्टर-10 के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जिसमें 214 लोगों को लाभ प्राप्त हुआ इस दौरान लोगों आवश्यकतानुसार दवाई भी मुफ्त दी गई गया
कृष्णा नर्सिंग होम से डॉ.चमन भाटी,डॉ.अमरेन्द्र शांडिल्य डॉ. रविन्द्र और टीम में
बबीता,रिम्पल,निशा कुमारी चैकअप किया। इस मौके पर डॉ. चमन भाटी ने के कहा कि हम सदैव समाज के अच्छे कार्यों के लिए तैयार रहेंगे हमें नेक कार्य करने में बहुत खुशी मिलती है। अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट राष्ट्रीय डॉ.एम पी सिंह ने कहा कि हम ने बीड़ा उठाया है स्वास्थ्य भारत बनाने का हम सब मिलकर संयुक्त रुप से संकल्प करें नशामुक्ति का अपने आसपास मित्रों को बताएं और खुद के स्वास्थ्य व धन को भी बचायें। और हमारा लक्ष्य है कि मनुष्य को अपना कर्तव्य नहीं भूलना चाहिए हमें सभी का सहयोग करना चाहिए अपने ट्रस्ट के माध्यम से अवगत करा कर अधिक से अधिक लोगों को लाभ हो सके।तथा राष्ट्रीय महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि हम ट्रस्ट के माध्यम से हमेशा समय समय पर हैल्थ चैकअप का आयोजन करवाते रहेंगे। संस्थापक हृदयेश कुमार ने बताया कि हमें समाज हित के लिए जितने भी अच्छे कार्य होंगे हम उस कार्य को हमेशा करने के लिए तत्पर रहेंगे और कल महाशिवरात्रि का पर्व है इस पर्व पर हमारी आप सभी से निवेदन है इस पर्व पर किसी भी तरह के नशे का सेवन नहीं
करें ये आप की सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक होते हैं राष्ट्रीय सचिव सुबोध कुमार साह
ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि समाज में फैल रहे असमाजिक तत्वों को बंद करके नशा मुक्ति करने के लिए सबको प्रेरित करना व लोगों के हित के लिए कार्य करना इस कार्यक्रम में पूनम चौधरी,पदम सिंह,सुबोध कुमार ने रजिस्ट्रेशन का कार्यभार बड़ी मेहनत के साथ किया 214 लोगों रजिस्ट्रेशन किया इस मौके पर विमलेश देवी विजय कुमार , करन वीर बंटी,प्रदुमन्य,शेखर
व अन्य सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *