Breaking News

फरीदाबाद – एस एम सी बैठक-विद्यालय प्रबंधन समिति ने रमेश चन्द को चुना नया अध्यक्ष

Ibn news फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी नं-3 में विद्यालय प्रबंधन समिति ने प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की विशेष बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में निवर्तमान विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ज्योति गुलाटी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहें। बैठक में प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों,पूर्व अध्यक्ष ज्योति गुलाटी,दिलीप, धर्मवीर,विजय कुमार,आशा भाटिया,ओपी ढींगरा,पंकज झा, अब्दुल्ला,अनीता,एसएमसी इंचार्ज प्राध्यापिका सविता, साधना,मौलिक मुख्याध्यापिका पूनम,संजय मिश्रा,सूबे सिंह और विद्यालय की अध्यापिकाओं ने सहभागिता की। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष ज्योति गुलाटी की सपुत्री आस्था बारहवीं कक्षा की परीक्षा दे चुकी हैं तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की पुत्र अथवा पुत्री विद्यालय का छात्र अथवा छात्रा होनी चाहिए। इसलिए विद्यालय प्रबंधन समिति के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई। एस एम सी इंचार्ज प्राध्यापिका सविता ने नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सभी सदस्यों से आग्रह किया की वे अध्यक्ष पद के लिए आगे आएं। सभी सदस्यों ने परामर्श कर सर्वसम्मति से रमेश चंद्र,जिन की सपुत्री प्रियांशी दसवीं की छात्रा है,को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुन लिया। पूर्व अध्यक्ष ज्योति गुलाटी,दिलीप सहित सभी अध्यापकों और सदस्यों ने नव नियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए विश्वास प्रकट किया कि विद्यालय भविष्य में और भी नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा तथा विद्यालय में भौतिक सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने विद्यालय प्रबंध समिति की इंचार्ज प्राध्यापिका सविता और सभी सहयोगियों एवम प्रबंधन समिति सदस्यों का विद्यालय में पधारने पर स्वागत और अभिनंदन किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261011 WA0001

पारिवारिक रंजिश के चलते वली मोहम्मद पर कुल्हाड़ी,लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर जान से मारने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: बता दें कि 8 अक्टूबर की रात थाना पल्ला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *