Breaking News

फरीदाबाद – आम आदमी पार्टी ने धूमधाम ने मनाया मुुख्यमत्रीं अरविंद केजरीवाल का जन्मदिवस

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिवस जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाया। आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी के सभी साथीगण इस अवसर पर मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 55वां जन्मदिन मनाया और केक काटकर उनको जन्मदिवस की शुभक्मनाएं दी। जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिवस कि शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘निजी स्कूलों से स्थानांतरित होने वाले छात्रों का ब्योरा दिल्ली सरकार की(सफलता की) कहानी कहता है। यह अरविंद केजरीवाल का शिक्षा मॉडल है,जो भारत को नंबर एक देश बनाने के लिए जरूरी है। जन्मदिन मुबारक हो अरविंद केजरीवाल सर’।उन्होने कहा कि आज पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और डॉक्टर सुशील गुप्ता के अथक प्रयासों से हरियाणा और पजांब में पार्टी मजबूत हुई है और प्रत्येक दिन लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। दिल्ली में अभूतपूर्व सफलता के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की है और वह भगवंत मान के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास कार्य किए जा रहे है। आप पार्टी विकास में ध्यान देती है,जाती और धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम नही करती। इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार आना तय है। इस अवसर पर गुलशन बग्गा, प्रवेश मेहता,ओम प्रकाश वर्मा, जयपाल चंदीला,नरेश शर्मा, दिनेश एडवोकेट,मेहर चंद हरसाना,हितेश पलटा,कृष्ण कांगड़ा,हंसराज दायमा,जोगिंदर चंदिला,निरंकार,राधिका, मंगतराम,मृदु ढींगरा,मानचित्र वर्मा,सुरेंद्र गुप्ता,अफरोज आलम, अरुण कुमार,भारत सरवन,मुल्क राज भडाणा,बृजेश नागर,सत्येंद्र शर्मा,भीम यादव,संजय जुनेजा, हिमांशु सेठी,चंदन सिंह,राम गौर, राकेश कुमार,पुनीता भड़ाना एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *