Breaking News

प्राचीन हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गणपति विसर्जन

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बसेलवा कॉलोनी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में गणपति विसर्जन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। गणपति बप्पा को विधिवत पूजा अर्चना कर गाजे बाजे के साथ विदाई दी गई। गणपति विसर्जन में भक्तों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बबली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि सुरेंद्र शर्मा ने सभी भक्तजनों को गणेश विसर्जन की बधाई देते हुए कहा कि हर साल अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा का विसर्जन किया जाता है। गणपति जी की विधि-विधान से पूजा करने के बाद विसर्जन कर दिया जाता है, बप्पा की पूजा के साथ भगवान विष्णु की पूजा का भी विधान है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा की जाती है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है, और इसी दिन 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन होता है। उन्होने कहा कि भगवान श्री गणेश अपना आशीर्वाद सभी भक्तों पर बनाए रखें। रिद्धि सिद्धि के दाता अपने सभी भक्तों की मनोकामना को पूर्ण करें और इसी प्रकार हर वर्ष अपने भक्तों के बीच विराजमान हो। इस पावन अवसर पर गणपति जी से कामना करते हैं कि हमारा राष्ट्र तरक्की करें। सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि भगवान गणेश की प्रतिमा का इको फ्रेंडली तरीके से विसर्जन किया गया। प्रतिमा को टब में विसर्जित कर गणपति बप्पा को विदाई दी गई। इस दौरान भक्तों द्वारा जमकर गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाए गए। पूजा अर्चना के बाद मंदिर में प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस मौके पर पंडित राजेंद्र मिश्रा, पंडित कमल पाराशर,पंडित राहुल शर्मा,रामलाल,वीरेश, मनोज,राकेश,हरि,ओम,लक्ष्य सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *