Breaking News

पूर्व प्रधान अधिवक्ता एल एन पाराशर ने युवा वकीलों को 10वीं बार निशुल्क भेंट की कानूनी किताबें

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:कोर्ट परिसर लॉयर्स चैंबर में 10वीं बार न्यायिक सुधार संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट एल एन पाराशर ने मुफ्त में हजारों युवा वकीलों को दी कानूनी किताबें आपको बता दें कि 26 सितंबर सोमवार को दोपहर 1:00 बजे फरीदाबाद सेक्टर-12 कोर्ट परिसर के लॉयर्स चैंबर नंबर 382 में युवा वकीलों की भीड़ देखने को मिली जहां वरिष्ठ अधिवक्ता एल एन पराशर ने पुनः 10वीं बार युवा वकीलों को मुफ्त में कानूनी किताबें भेंट की,जिनमे क्रिमिनल मेजर एक्ट इंग्लिश हिंदी संस्करण,2023 की कानूनी डायरी,ड्राफ्टिंग एंड प्लीडिंग की किताबें शामिल थीं जिन्हें पाकर युवा वकील काफी खुश नजर आए युवा वकीलों से बात करने पर उन्होंने बताया कि लगातार 10 बार मुफ्त में कानूनी किताबें देकर एडवोकेट एल एन पाराशर ने उनको बहुत बड़ा साहस दिया है। जिसे पढ़कर वो निडरता एवं निर्भयता से कोर्ट में अपना पक्ष रख सकते हैं,उन्होंने यह भी बताया कि फरीदाबाद के गुरु जी यानी कि एडवोकेट एल एन पराशर ने युवा वकीलों को लगातार 10 बार किताबें बांटकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।जब एडवोकेट एल एन पाराशर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह 11वीं बार भी जो किताबों की कमी रह गई है उन्हें बाटेंगे और समय-समय पर युवा वकीलों को प्रोत्साहित करने और उन्हें सशक्त करने का कार्य करते रहेंगे। आप सभी को भली-भांति ज्ञात होगा कि एडवोकेट एल एन पराशर समय-समय पर बार एसोसिएशन के चतुर्थ कर्मचारियों की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी करवाने का कार्य हो या उनकी आर्थिक रूप से सहायता करने हेतु राशन वितरण का आयोजन हो,फरीदाबाद का कवच कैसे जाने वाली अरावली पर्वत की रक्षा की लड़ाई हो। फरीदाबाद नहर पार बिल्डरों द्वारा जनता के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने का कार्य हो करते रहते हैं। इस अवसर पर उनके साथ लोकेश पराशर, सचिन पाराशर,संजीव तंवर, हितेश पाराशर,अनिल अधाना, सोमदत्त शर्मा,अभिनीत अधाना, सुमित नागर,वरुण कपासिया, हिमांशु डबास,नवीन भाटी, सुधाकर पांडे,कुलदीप जैलदार, एन एस मान,दीपक शर्मा, बृजमोहन शर्मा के संग सैकड़ों युवा वकील मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *