Breaking News

पटना: एक बार फिर सूबे के सबसे बड़े अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप

पटना: एक बार फिर सूबे के सबसे बड़े अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप
पटना : नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में मेडिकल जांच को लेकर सरकारी दांव-पेंच देखने को मिल रहा है। पीड़िता दो दिनों से अपने मेडिकल के लिए भटक रही है लेकिन उसका मेडिकल कराने की बजाए डॉक्टर उससे दस तरह के कागजात की डिमांड कर रहे हैं। कभी उसे मजिस्ट्रेट से साइन करवाने का कहा जाता है तो कभी डीएम से लिखवाकर लाने के लिए बोला जाता है। पीड़िता का कहना है कि उसे मेडिकल जांच के नाम पर इधर-से-उधर दौड़ाया जा रहा है।
रेप पीड़िता भटक रही मेडिकल जांच के लिए
मंगलवार को पीड़िता का आधा जांच राजेंद्रनगर अस्पताल में हुआ था और बाकी की जांच के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बुधवार को जब पीड़िता मेडिकल कराने पीएमसीएच पहुंची तो उससे कहा गया कि आपका नाम रजिस्टर में दर्ज नहीं है लिहाजा आपका मेडिकल नहीं हो सकता। पहले आप सरकारी खानापूर्ति कीजिए फिर मेडिकल होगा। ऐसा लग रहा है कि डॉक्टर मेडिकल जांच को लेकर टाल-मटोल का रवैया अपना रहे हैं। बता दें कि नाबालिग लड़की के चाचा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। चाचा कामाख्या सिंह लगातार तीन महीने से नाबालिग से रेप कर रहा था। पुलिस फरार आरोपी कामाख्या सिंह की तलाश सरगर्मी से कर रही है।
लड़की को कैद कर चाचा करता था गलत काम
इस बात का खुलासा तब हुआ जब बिहार महिला विकास मंच की संरक्षणकर्ता वीणा मानिक ने लड़की को चाचा कामाख्या सिंह की कैद से छुड़वाया। वीणा मानिक ने बताया कि लड़की की मां का अप्रैल महीने में देहांत हो गया था। मां का देहांत होने पर कामाख्या सिंह लड़की को लेकर छपरा चला आया। छपरा में ही लड़की की मां का कर्मकांड हो रहा था। तेरहवीं के दिन ही चाचा ने लड़की के साथ पहली बार दुष्कर्म किया और फिर ये घिनौना सिलसिला चल पड़ा। बाद में कामाख्या सिंह ने लड़की को पटना के बहादुरपुर स्थित अपने घर पर ले आया। घर में ही उसने लड़की को कैद कर लिया और उसके साथ लगातार गलत काम करता। इस बात की जानकारी किसी तरह एक महिला को हुई, जो वीणा मानिक को जानती थी। उसने पूरी बात वीणा मानिक को बतायी, तब जाकर पुलिस के सहयोग से लड़की को कामाख्या सिंह की कैद से छुड़ाया गया। वीणा ने बताया कि लड़की ने अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में चाची को बताया था लेकिन उसने मामले को दबा दिया|
 
रिपोर्ट अमन सिंह ibn24x7news पटना

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *