Breaking News

पंजाबी बिरादरी ने दिया डॉ. नवीन रोहिल्ला को एकतरफा समर्थन:धर्मबीर भडाना

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जिला पलवल के कैम्प में धर्मबीर भड़ाना,प्रवेश मेहता के नेतृत्व में पंजाबी बिरादरी ने आम आदमी पार्टी की चेयरमैन पद की उम्मीदवार डॉ. नवीन रोहिल्ला को एकतरफा समर्थन प्रदान किया। इसे पार्टी की बड़ी जीत बताते हुए जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि आज पलवल में 36 बिरादरी के लोगों का समर्थन आप पार्टी की उम्मीदवार डॉ.नवीन रोहिल्ला को मिल रहा है। इससे उनकी जीत लगभग सुनिश्चित है। इसी कड़ी में आज कैम्प क्षेत्र में पंजाबी समुदाय ने एकतरफा समर्थन देते हुए उनकी जीत पर मुहर लगा दी है। भड़ाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी पलवल में बहुमत हासिल करेगी और नगर परिषद चुनावों में पताका लहराएगी। पलवल व होडल नगर परिषद में जीत दर्ज करने के बाद फरीदाबाद नगर निगम चुनावों की तैयारी में आम आदमी पार्टी पूरी तरह से जुट जाएगी और वहां भी जीत का परचम लहराएगी। आज समय बदलाव का है भाजपा की नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है। हरियाणा में दूसरी पार्टियों के दिग्गज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि हरियाणा में आने वाली सरकार आम आदमी पार्टी की होगी। उन्होने कहा की प्रत्येक कार्यकर्ता मोहल्ला संवाद एवं ग्राम संवाद के द्वारा आम जनता तक डोर टू डोर अभियान के तहत संगठन के कार्यकर्ता पहुंचेंगे और हरियाणा में आम आदमी पार्टी की नीतियों फ्री शिक्षा,फ्री बिजली,रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त हरयिाणा बनाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करेगें। भडऩा ने कहा की सत्ताधारी भाजपा सरकार जनता के साथ किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है,इसलिए अब जनता ने नेक नियत वाली आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कमर कस ली है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता प्रवेश मेहता,राजेन्द्र शर्मा एवं राकेश भड़ाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी की चेयरमैन पद की उममीदवार डॉ.नवीन रोहिल्ला के समर्थन में सारा पंजाबी समाज एकजुट हो चुका है,जिसके चलते पलवल नगर परिषद चुनावों में आम आदमी पार्टी मजबूत स्थिति में है और डॉ.नवीन रोहिल्ला के नेतृत्व में आप पार्टी के पार्षद जीत हासिल करेंगे। आज जिस प्रकार से लोगों का उत्साह एवं जोश देखने को मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि डा.नवीन रोहिल्ला पलवल में एकतरफा जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम चुनावों को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश एवं उत्साह है,फरीदाबाद में पार्षद एवं मेयर के चुनाव सिंबल पर लड़े जाएंगे। इसके लिए पार्टी डॉ.सुशील गुप्ता के नेतृत्व में ग्राउण्ड स्तर पर मजबूती से कार्य कर रही है। इस मौके पर राकेश भड़ाना,राजेंद्र शर्मा,गुलशन बग्गा,चंचल तंवर, सतीश चंदीला, मूलचंद बडग़ूजर, चन्द्रपाल,संजय जुनेजा,मनोहर विरमानी,रघुवर दयाल,हरिदत्त शर्मा,चन्द्रवीर,राजकुमार यादव, देवराज एवं भारत सरवन अन्य उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *