Breaking News

नरकटियागंज:-जन विरोधी है भाजपा-जदयू की सरकार

नरकटियागंज:-जन विरोधी है भाजपा-जदयू की सरकार
नरकटियागंज:-नरकटियागंज प्रखण्ड में आम आदमी पार्टी ने नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के मनवा-परसी पंचायत अंतर्गत विशुनपुरवा गांव में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मोदी सरकार की तानाशाही रवैये के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओ ने जनता के समक्ष नोटबंदी, बैंकों के रवैये, देश में बढ़ रहे धार्मिक (मुस्लिम और हिन्दू कट्टरवाद)उन्माद, किसानो के बदले पूंजीपतियों का क़र्ज़माफ़ी, देश में बढ़ती बेरोज़गारी, बिहार में जदयू-भाजपा सरकार में आम आदमी के पैखाना घोटाला, पानी घोटाला, बच्चो के मध्यान्ह भोजन घोटाला, किसान सब्सिडी घोटाला इन लोगों ने तो लालू यादव के घोटालो से कई गुना ज्यादा घोटाला कर दिया है|
आप नेताओ ने कहा कि बिहार में ऑफिसर शाही इतनी बढ़ गई है कि आम आदमी अपने अधिकार के लिए ऊँची आवाज़ में बात तक नहीं कर सकता, अर्थात आम आदमी आज़ाद देश का गुलाम बनकर रह गया है. इन सभी बातों को गाँव-गाँव घूमकर लोगों को बताने का काम आम आदमी के कार्यकर्ता और नेता कर रहे हैं. नेताओ ने कहा 4 सौ रूपये का गैस 8 सौ रुपये में देकर जनता को सब्सिडी दिया जा रहा है, ये क्या हो रहा है, आम आदमी के कार्यकर्ताओं ने सभी जानकारी देते हुए भाजपा-जदयू की सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया. दिल्ली में जनता की चुनी हुई सरकार को मोदी की सरकार जनहित का कार्य नहीं करने दे रही है. पार्टी के नेता दिग्विजय राय, राजू वर्मा, अजित शाही और सचिव विश्वास ने कहा है कि केंद्र सरकार का रवैया लोकतंत्र विरोधी है|
 
रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *