Ibn news Team DEORIA
रिपोर्ट सुभाष यादव

हरेराम चौराहा (देवरिया)। मीडिया में जितनी तीव्र गति से विकास हुआ है उतनी ही गति से इसमें विसंगतियों का भी प्रवेश हुआ है। ‘आज मीडिया में सोशल मीडिया के जरिये भीड़ तंत्र विकसित हो रहा है जिससे इसका लक्ष्य धुंधला सा गया है।’ उक्त बातें स्थानीय क्षेत्र के श्रीरामपुर थानांतर्गत बन चौराहा पर प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के पत्रकारों के ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में इंडियन नेशनल जर्नलिस्ट कोऑर्डिनेट कमेटी एंड सोशल मीडिया जर्नलिस्ट फेडरेशन के संस्थापक राष्ट्रीय प्रभारी सरदार दिलावर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहीं।
अपने सम्बोधन में भोजपुरिया अमन के प्रधान संपादक डॉक्टर जनार्दन सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पत्रकारिता का कार्य कठिन हो गया है। सोशल मीडिया में अप्रशिक्षित पत्रकारों का भीड़ के रूप में आ जाना इसका प्रमुख कारण है। कार्यक्रम के आयोजक रजनीश भारती ने सफल संचालन करते हुए पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सोशल मीडिया का प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया और डिजिटल मीडिया में आपसी सामंजस्य बनाने पर जोर दिया।
चर्चा में सतीश यादव, देवेन्द्र कुमार, उदय प्रताप सिंह, सूरज पाण्डेय, संजय कुमार सिंह, अमिय नाथ मिश्रा, स्वामीनाथ कुशवाहा, शिवम मद्धेशिया, अजय कुमार यादव, अमानत अंसारी, पीयूष पाण्डेय, अभिषेक सिंह उर्फ पप्पू, शिक्षक मार्कण्डेय तिवारी सहित अनेक बुद्धिजीवी, व्यापारी, पत्रकार, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।