Breaking News

डीसी विक्रम ने की जल शक्ति अभियान के बेहतर क्रियान्वयन बारे की समीक्षा बैठक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसी विक्रम ने कहा कि जलशक्ति अभियान में जिस विभाग का जो भी टारगेट है। उसी विभाग के अधिकारी पूरा करना सुनिश्चित करें। अधिकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियो के साथ तालमेल करके सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत जिला में जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए जिला प्रशासन ने जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया करें। डीसी विक्रम आज शुक्रवार को जलशक्ति अभियान के क्रियान्वयन की विभाग वार समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए जल का संरक्षण बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं और केंद्र व राज्य सरकारें जल संरक्षण के लिए चिंतिनशील हैं और इस दिशा में वर्षा के जल सहित जल संरक्षण के बेहतर क्रियान्वयन के लिए तेजी से कार्य कर रही हैं।डीसी विक्रम ने कहा कि शासन-प्रशासन के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी आम जनमानस को भागीदार बनाकर जल संरक्षण की दिशा में सहयोगी बनाएं। डीसी विक्रम ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जल संचय अभियान के टारगेट और जागरूकता गतिविधियों को आन लाइन अप लोड करवाना बेहद जरूरी है।
डीसी विक्रम ने एक एक करके सिंचाई,जिला विकास एवं पंचायत विभाग,शिक्षा,कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, एमसीएफ,वन सहित तमाम विभागों के अधिकारियो से विभाग वार जलशक्ति अभियान में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्षा का मौसम है और इस वर्षा जल को संचय करते हुए हमें इसका सदुपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सबको चाहिए कि हम भी जल संरक्षण में भागीदार बनते हुए सरकार का पूरा सहयोग करें और आने वाली पीढ़ी के लिए जल बचाएं। डीसी ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में जिला में सभी विभागों अपनी आईईसी गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाए ताकि लोगों को जल संचय के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा सके। डीसी ने आगे कहा कि जल की एक-एक बूंद अमूल्य है,इसे व्यर्थ न जाने दें। जल है तो कल है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य पानी की बचत व संग्रह करना है। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी का संग्रह करना है ताकि जमीन का जल स्तर ऊंचा उठ सके। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण से जल स्तर ऊंचा होगा तथा वर्तमान व आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिलेगा। बैठक में सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता राजीव कुमार बत्रा ने एक एक करके विभागवार प्रगति प्रस्तुत की बैठक में शिक्षा अधिकारी मुनेष चौधरी,एसीपी विनोद कुमार सहित तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260821 WA0000

भारत में सूचना क्रांति स्व.राजीव गांधी की देन:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *