Breaking News

डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में हिंदी सप्ताह का आयोजन किया गया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डीएवी शताब्दी महाविद्यालय अपनी पुरानी परंपरा को बनाए रखते हुए महाविद्यालय में हिंदी सप्ताह का आयोजन कर रहा है। अब तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है जैसे हिंदी निबंध प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता,पौधारोपण कार्यक्रम, रामायण प्रश्नोत्तरी। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया और हिंदी भाषा के प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित की। इसी कड़ी में आज दिनांक 13 सितंबर,2022 को डीएवी के सभागार में विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट व्याख्यानदाता 2017 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी डॉ.पुष्पेंद्र सिंह थे। वर्तमान में वे फरीदाबाद में उपनिदेशक,अन्वेषण के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपने व्याख्यान में हिंदी भाषा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया और छात्रों को अपने जीवन वृत्त सुना कर बच्चों को समय का सदुपयोग करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनकी ओजस्वी वाणी और वक्तृत्व कला ने विद्यार्थियों के मन मोह लिया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सविता भगत ने डॉ.पुष्पेंद्र सिंह का स्वागत किया। अपने संबोधन में प्राचार्य महोदया ने मातृभाषा की गरिमा और महत्ता से परिचय कराया। मंच का संचालन ममता कुमारी, सहायक आचार्य, हिंदी विभाग ने किया। उन्होंने डॉ.पुष्पेंद्र सिंह और डॉक्टर सविता भगत को अपने व्यस्तम समय में से समय निकालने और छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ.योगेश शर्मा,डॉ.अमित शर्मा, श्रीमती श्वेता वर्मा आदि प्राध्यापकों के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *