Breaking News

झाँसी: पार्टी का पदाधिकारी व कार्यकर्ता जमीनी स्तर का होना चाहिए – सपा जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह यादव

पार्टी का पदाधिकारी व कार्यकर्ता जमीनी स्तर का होना चाहिए – सपा जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह यादव
झाँसी 8 जुलाई– समाजवादी पार्टी जिला व महानगर कार्यकारिणी की संयुक्त मासिक बैठक जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ सपा नेता अजय सूद के मुख्यातिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी के हाथ मजबूत करने का पाठ पढ़ाया गया।
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि संगठन ही सर्वोपरि है। संगठन प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर कार्य करता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंशा है कि पार्टी का कार्यकर्ता व पदाधिकारी जमीनी स्तर का होना चाहिए जो गरीब दलित और पिछड़ों के लिए कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करेगा वही आगे तक जाएगा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामत बेग ने संगठन को बूथ लेवल पर मजबूत करने का पाठ पढ़ाया। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अजय सूद ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों से जनता त्रस्त है और वह विकास चाहती है जो वर्तमान सरकार में ढूंढे नहीं मिल रहा है।
सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश उर्फ पप्पू सेठ व पूर्व महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम शेर ने कहा कि इस सरकार में जनता त्रस्त है और वह विकास वाली सरकार चाह रही है। इस अवसर पर राहुल सक्सेना, चंद्र प्रकाश मिश्रा, सुरेश चंद कुशवाहा, सलीम खानजादा, जनक सिंह गौर, हरदयाल फौजी, पंजाब सिंह यादव, विजय झासिया, अबरार अली, दीपाली रायकवार, महेश कश्यप, अर्जुन यादव, यशेन्द्र राजपूत, के के सिंह यादव, डॉ उमेश खरे, मानवेंद्र सिंह, रामअवतार भारती, मोनू घुरैया, सलीम मंसूरी,अलाउद्दीन कुरैशी ने विचार व्यक्त किए। प्रेम रायकवार व जयकरण निर्मोही ने पार्टी गीत गाया।
इस अवसर पर जवाहर सिंह भूरे, भवानी सिंह, सन्नी यादव, पवन झा सारथी, भूपेन्द्र सिह पटेल, पुष्पेंद्र पटेल नीरज गुप्ता, राम किशोर कुशवाहा, ज्ञान सिंह कुशवाहा, कपूर सिंह यादव, मनोज कोरी, संतोष रायकवार, राम अवतार, लक्ष्मी देवी, अनीता सोनी, सीमा श्रीवास्तव, किरन यादव, लखन लाल यादव, राम स्वरूप पचोरी, इंदिरा सिंह , महेंद्र यादव, घनश्याम कुशवाहा, रजीत मकरानी, अनस मकरानी, शोएब मकरानी, आत्माराम यादव , कुलदीप सिंह, संजय कुमार, मजहर अली, शाहिद खान, फिरोज राईन, नीलम पाल, संध्या रायकवार, मदन मोहन, भानु प्रताप ,प्रवीण कुमार पटेल, विजय यादव , रोहित यादव, राहुल महालया, रामकिशन, रिषभ भटनागर, सैयद अली, नरेंद्र कुमार, सलमान खान, जानकी प्रसाद, प्रिंस भुसारी, धीरेंद्र यादव, पुष्पेंद्र पटेल, मंगल श्रीवास्तव, ज्वाला श्रीवास्तव, आसिफ अंसारी , राहुल यादव, अरुण यादव, असेन्द्र सिंह, अनिरुद्ध नायक, गौरी शंकर, रशीद मकरानी, जाहिद खान ,पवन भारती, राजा खटीक, सुखनंदन वर्मा, सुनीता कुशवाहा, शमीम खान, रजत वर्मा उपस्थित रहे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी आरिफ खान ने किया। अन्त में जिला सचिव डेनियल साइमन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
 
 
रिपोर्ट महेंद्र सिंह सोलंकी ibn24x7news झाँसी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *