Breaking News

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों के दुःख में शामिल होकर ढाढस बढाया

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट28

फरीदाबाद:बल्लभगढ़,प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद मित्तल की माता के निधन पर शोक व्यक्त कर उनका ढाढस बढ़ाया।

कहा माता की ममता से बड़ा इस धरती पर कोई प्रेम नहीं होता। इसके अलावा मलेरणा रोड निवासी कालीचरण की धर्म पत्नी के निधन पर भी शोक व्यक्त किया।
वहीं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने ऊंचा गांव पहुंचकर अर्जुन सैनी के पिता की मौत पर अपनी और सरकार की तरफ से शोक प्रकट करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। इनके अलावा शहर में कई जगह परिवहन मंत्री शर्मा ने लोगों के दुख में शामिल होकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
उन्होंने हरियाणा सरकार की तरफ से और अपनी तरफ से दिवंगत आत्माओं के प्रति शोक व्यक्त किया।

परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जीवन और मरण,यश और अपयश परमपिता परमात्मा के वश में है। उन्होंने कहा कि आत्माएं मरती नहीं बल्कि अजर अमर रहती हैं।

इसलिए दुख की घड़ी में भगवान को याद करना चाहिए। उन्होंने कहा की जीवन में सुख और दुख दोनों ही परमपिता परमात्मा के देन है। इसीलिए दुख की घड़ी में भी परमात्मा का स्मरण ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। इस दौरान उनके साथ पारस जैन जोगेंद्र रावत महावीर सैनी भी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *