संदिग्ध परिस्थिति में अधेड़ की मौत
इलाहाबाद- रेलवे जंक्शन पर एक ट्रेन में गुरूवार देर शाम यात्री की संदिग्ध परिस्थिति में तबियत बिगड़ने पर जीआरपी ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी देर रात मौत हो गयी।
सरायममरेज थाना क्षेत्र के कलना गांव निवासी राम आसरे 50 पुत्र स्वर्गीय हुबलाल गुजरात के जिला नौसारी में रहकर कपड़ा सिलाई का काम करता था। बुधवार को वह किसी ट्रेन से घर आ रहा था। जैसे ही गुरूवार की देर शाम वह इलाहाबाद जंक्शन पहुंचा तभी उसकी संदिग्ध परिस्थिति में तबियत बिगड़ने पर जीआरपी ने एसआरएन में भर्ती कराया। जमातलाशी में मिले मोबाइल नम्बर से परिजनों को सूचित किया। उपचार के दौरान उसकी देर रात मौत हो गयी। सूचना पर बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार में एक पुत्र, पांच पुत्री और पत्नी पूजा है।
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …